Connect with us
Uttarakhand to delhi roadways bus
सांकेतिक फोटो Uttarakhand to Delhi roadways bus

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड: दिल्ली जाने वाली BS-3,4 रोडवेज बसों पर लगा प्रतिबंध हटा अब दौड़ेगी पहले की तरह

UTTARAKHAND ROADWAYS देहरादून

उत्तराखंड: दिल्ली जाने वाली BS-3,4 रोडवेज बसों पर लगा प्रतिबंध हटा अब दौड़ेगी पहले की तरह

1 min read

Uttarakhand to delhi roadways bus: उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली यात्रियों के लिए राहत की खबर, bs3 , 4 बसों पर लगा प्रतिबंध हटा, अब बिना रुकावट के दिल्ली में दौड़ती हुई नजर आएंगे 85 बसे….

Uttarakhand to delhi roadways bus: उत्तराखंड से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है कि पिछले महीने दिल्ली रूट पर बंद हुई bs3 और bs4 मॉडल बसों पर लगा प्रतिबंध दिल्ली सरकार द्वारा हटा दिया गया है जिसके तहत अब एक बार फिर से उत्तराखंड परिवहन निगम की 85 बसो का बिना रुकावट के दिल्ली रूट पर संचालन होने वाला हैं जिससे यात्रियों को यात्रा करने मे आसानी होगी। यह कदम न केवल परिवहन सेवाओं को सुचारू बनाएगा बल्कि उत्तराखंड परिवहन निगम के राजस्व में भी वृद्धि करेगा।
यह भी पढ़ें- Good news: दिल्ली कर्णप्रयाग रूट पर जल्द दौड़ेगी रोडवेज बस, दूर होगी यात्रियों की परेशानी

Delhi uttarakhand roadways bus बता दें बीते 16 नवंबर को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से दिल्ली की ओर जाने वाली bs3 और bs4 मॉडल की बसो के संचालन पर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रोक लगा दी गई थी। जिसके चलते उत्तराखंड परिवहन निगम की अधिकांश बसों के दिल्ली रूट पर ना चलने से यात्रियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसी बीच अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है कि दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से इन बसों को संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए है जिसके तहत bs 3 , bs 4 की 85 बसो का फिर से संचालन शुरू हो चुका है। जिन्हें आईएसबीटी से आनंद विहार में प्रवेश मिल रहा है। बताते चलें बीते गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को ग्रैप 4 प्रतिबंध को हटाने की अनुमति दी थी इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों और दिल्ली सरकार के बीच बातचीत के बाद बसों को दिल्ली में प्रवेश के लिए हरी झंडी मिली जिसके बाद शुक्रवार से इनका संचालन शुरू कर दिया गया। वहीं बताया जा रहा हैं कि बीते शुक्रवार को सबसे पहले करीब डेढ बजे दिल्ली में Bs – 4 श्रेणी की पहली बस ने एंट्री की थी जिसे कहीं भी नहीं रोका गया तथा हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की बसो को भी दिल्ली भेजा जाने लगा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली रूट पर BS4 मॉडल की बसें ठप, फिर भी रोडवेज को करोड़ों का मुनाफा….

उत्तराखंड रोडवेज इन रूटों पर बढ़ाएगा वोल्वो बस सेवाएं:-

आपको जानकारी देते चले उत्तराखंड रोडवेज आगामी मंगलवार से दिल्ली रूट पर वाल्वो बस सेवाएं बढ़ाने वाला है। जिसके चलते उत्तराखंड के सभी प्रमुख स्टेशनों से समय-समय पर दिल्ली के लिए वाल्वो बस सेवाएं मिल पाएंगी। दरअसल उत्तराखंड रोडवेज की 194 बसो को दिल्ली रूट से बाहर किया गया था जिनमें 41 वाल्वो बसे भी शामिल थी। साधारण बसों को रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मोहन नगर और कौशांबी तक चलाया लेकिन वाल्वो बसो के रजिस्ट्रेशन सरेंडर करवाए गए लेकिन अब प्रतिबंध हटाने के बाद वोल्वो बस सेवाएं बढ़ाने की तैयारी जोरों पर है। राजधानी देहरादून से अभी सिर्फ 7 वाल्वो बसे चल रही है जिनकी संख्या मंगलवार तक बढ़ाने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज बसों की दिल्ली में नो एंट्री, यात्रियों की हो रही जमकर फजीहत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top