Connect with us

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : मुझोली गांव की भावना का राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन

उत्तराखण्ड अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड : मुझोली गांव की भावना का राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन

1 min read

alt="national hand ball competition"

आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का जलवा ना दिखाया हों। अगर बात देवभूमि उत्तराखंड की करें तो यहां की बेटियां भी किसी से कम नहीं है। देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में लड़कों को टक्कर दे रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू करा रहे हैं जिसने अपनी प्रतिभा के दम पर हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तर की टीम में अपना स्थान पक्का किया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली भावना परिहार की, जो हरियाणा के कैथल में होने वाली हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य की टीम से खेलते हुए नजर आएंगी। भावना की इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्षोल्लास का माहौल है, उनका कहना है कि अगर भावना इसी तरह का प्रर्दशन करती रही तो एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश-प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगी।




प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के मुझोली गांव निवासी पान सिंह परिहार की होनहार पुत्री भावना परिहार का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबाल की राज्य की टीम में हुआ है। अब भावना हरियाणा के कैथल में होने वाली हैंडबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए नजर आएंगी। गांव के पूर्व प्रधान की होनहार बेटी भावना जीआईसी श्रीखेत की छात्रा है। भावना की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी बिनवाल का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भावना का चयन होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि का विषय है। प्रधानाचार्य के अनुसार कुछ दिनों पहले द्वाराहाट में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भावना ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके आधार पर ही भावना को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। बताया गया है कि इससे पूर्व भी भावना राज्य स्तर पर दो बार जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top