Connect with us
Uttarakhand news: Bike accident of two youths returning from marriage, death on the spot in rishikesh.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: शादी से लौट रहे दो युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: शादी से लौट रहे दो युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

1 min read

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कभी पर्वतीय क्षेत्रों से तो कभी मैदानी इलाकों से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज ऋषिकेश से सामने आ रही है जहां हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों युवक शादी समारोह में सम्मिलित होकर अपने घर वापस लौट रहे थे उसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी से लौट रही मैक्स बीच सड़क में जा पलटी दो की मौत अन्य घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से चीनी गोदाम चौदह बीघा कैलाश गेट मुनिकीरेती निवासी संदीप कुलियाल पुत्र प्रेमदत्त कुलियाल अपने एक दोस्त गौहरीमाफी रायवाला निवासी दिगंबर प्रसाद गोनियाल पुत्र सुंदर लाल गोनियाल के साथ कौड़िया गंगा भोगपुर गांव में एक शादी समारोह में गए थे। बताया गया है कि वापसी में जैसे ही उनकी बाइक वाहन संख्या यूके 14- 7096 बैराज-चीला मोटर मार्ग पर कुनाऊं पुलिया के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत दोनों युवक छिटककर बीच सड़क पर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। परिजनों के मुताबिक दिगंबर श्यामपुर के गढ़ी मार्ग पर फोटो स्टूडियो का संचालन करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। जबकि संदीप कुलियाल विदेश में होटल लाइन में काम करता था और वह हाल में ही विदेश से घर आया था।

यह भी पढ़ें- देहरादून : पेड़ से जा टकराई कार हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top