Connect with us
Uttarakhand news: marriage max road accident in Rudraprayag two people died on the spot

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: शादी से लौट रही मैक्स बीच सड़क में जा पलटी दो की मौत अन्य घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: शादी से लौट रही मैक्स बीच सड़क में जा पलटी दो की मौत अन्य घायल

1 min read

UTTARAKHAND: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) का शिकार हुई शादी से लौट रही मैक्स (Max), दो की मौके पर ही मौत …

राज्य (UTTARAKHAND) के रूद्रप्रयाग जिले से दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) की दुखद खबर सामने आ रही है जहां शादी से लौट रहे एक मैक्स (Max) के अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मैक्स में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में भी मातम पसर गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी से लौट रही कार जा समाई गहरी खाई में एक की मौत, अन्य घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के क्यूंजा से उछोली की ओर जा रही एक मैक्स वाहन संख्या यूके 07 टीए 7834 शादी समारोह से लौट रही थी। बताया गया है कि जैसे ही मैक्स तेल भराने अगस्त्यमुनि की ओर जा रही थी तो गबनीगांव में विशाल लॉज के समीप एकाएक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। जिससे वाहन में सवार सुरेन्द्र लाल पुत्र मुर्खिया लाल और गुड्डू लाल पुत्र कुन्दन लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलिराम पुत्र उमेद लाल और धीरज लाल पुत्र कंदी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- देहरादून : पेड़ से जा टकराई कार हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top