Connect with us
BJP leader BJYM Jitendra Bisht died in car accident dehradun uttrakhand live news today
Image : social media ( Jitendra Bisht BJP car Accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dehradun Jitendra Bisht: देहरादून में तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेता जितेंद्र बिष्ट को रौंदा..

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Dehradun Jitendra Bisht: देहरादून में तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेता जितेंद्र बिष्ट को रौंदा..

1 min read

Jitendra Bisht BJP car Accident: मैकेनिक के कार ट्रायल ने छीन ली युवक की जिंदगी, हादसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर देहरादून महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की गई जिंदगी..

BJP leader BJYM Jitendra Bisht died in car accident dehradun uttrakhand live news today: उत्तराखंड मे दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसमें अभी तक कई सारे लोगों के जिंदगी जा चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पैदल जा रहे कुछ लोगों को रौंद दिया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर देहरादून महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Ramnagar bike accident: रामनगर में दर्दनाक बाइक हादसा करवाचौथ पर घर पहुंचा युवक का शव

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के केशव विहार चंद्रबनी निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र सिंह बिष्ट  वर्तमान मे भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो) महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। दरअसल बीते शनिवार को जितेंद्र के दोस्त वासु का जन्मदिन था। इस दौरान शाम के समय सभी दोस्त केक काटने के लिए जितेंद्र के कार्यालय में पहुंचे थे, जिनके साथ रितिक ओमी व वैभव रावत भी थी। बीते शनिवार की रात करीब 8:00 केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले।

जन्मदिन मनाने के बाद कार्यालय से निकले दोस्तों के साथ हुआ हादसा

इस दौरान देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक सफेद रंग की कार ने अनियंत्रित होकर जितेंद्र और ऋतिक को जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण जितेंद्र व उनके साथी ऋतिक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, वही मौके पर कार चालक फरार हो गया। बताते चले यह हादसा तब घटित हुआ जब जितेंद्र समेत उनके साथी व अन्य लोग सड़क पर पैदल चल रहे थे।

सेंट ज्यूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर से कार बरामद

जैसे ही आसपास के लोगों ने इस घटना को घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने सेंट ज्यूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर कार को दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में देखा। लोगों ने बताया कि कार चालक ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारी जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर जितेंद्र बिष्ट ने दम तोड़ दिया।

DAV के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र की मौत

जबकि चंद्रबनी के ही रितिक राजपूत भी हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें वेलवेट चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। रितिक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। बताते चले हादसे का शिकार हुए जितेंद्र बिष्ट DAV पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके थे जिनकी मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने कार को किया जब्त

पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में लिया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह कार बुडढ़ी निवासी मुजम्मिल की है। तकनीकी खराबी आने के कारण कार को सेंट ज्यूड चौक के पास वसीम की वर्कशॉप पर रखा गया था। वाहन की मरम्मत का काम करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की टेस्टिंग के लिए इसे वर्कशॉप से बाहर निकाला। तभी वर्कशॉप से वापस आते समय कार अनियंत्रित हो गई जिसने सड़क पर खड़े और कुछ चल रहे लोगों को रौंद दिया। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमे वर्ष 2018 के DAV के पूर्व छात्र नेता की जिंदगी चली गई।

वर्कशॉप का मालिक हिरासत में

पुलिस द्वारा वर्कशॉप के मालिक वसीम को हिरासत मे लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है। वहीं फरार कार चालक अब्बू की तलाश लगातार पुलिस प्रशासन की टीम कर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top