Connect with us
Uttarakhand news: BJP Leader harshit garg and aman kashyap died in road accident in Haridwar BJP Leader Road Accident news devbhoomidarshan17 portal

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: दोस्त के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: दोस्त के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

1 min read

BJP Leader Road Accident: हंसी-खुशी दोस्त के साथ अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक, दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की मौके ही मौत, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य के हरिद्वार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे में उनके साथ कार में बैठा दोस्त भी काल के गाल में समा गया। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं युवक की मौत की उसकी बहन की शादी की सारी खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है। बताया गया है कि मृतक युवक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थे। उनकी आकस्मिक निधन की खबर से प्रदेश भाजपा में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(BJP Leader Road Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: यूटिलिटी वाहन जा समाया गहरी खाई में एक की मौके पर ही मौत, करना पड़ा रेस्क्यू

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हर्षित गर्ग की बहन की शादी आगामी 22 जनवरी को होनी तय हुई थी। हर्षित सहित पूरा परिवार बड़े जोर शोर से शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी सिलसिले में हर्षित रविवार को अपने एक खास दोस्त अमन कश्यप के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने अपनी कार से यमुनानगर की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी कार सरसावा के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, अल्टो कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top