Connect with us
dehradun road accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में समाई बोलेरो, दो लोगों की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में समाई बोलेरो, दो लोगों की मौत

1 min read

dehradun road accident today: कथियान- डांगुठा मार्ग पर बोलेरो वाहन हुआ हादसे का शिकार, दो लोगों की गई जिंदगी…

Dehradun road accident today: उत्तराखंड मे एक के बाद एक दर्दनाक हादसे अब कहर बनकर टूटने लगे हैं जिसके चलते लगातार लोगों की मौतों के आकड़े बढ़ रहे है। ऐसी ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून जिले के विकासनगर से सामने आ रही है जहां पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: भयावह सड़क हादसे में ग‌ई महिला पुलिस कांस्टेबल की जिंदगी, विभाग में शोक की लहर….

VIKASNAGAR tiuni road accident बता दें बीते शुक्रवार की रात को त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम और हुकम सिंह पुत्र प्रताप सिंह सेब के बगीचे से अपनी बोलेरो वाहन मे सवार होकर घर लौट रहे थे तभी जैसे ही वे विकासनगर के कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर पहुँचे तो चालक का वाहन से नियंत्रण हो गया जिसके चलते वाहन गहरी खाई में जा गिरा और हादसे का शिकार हो गया जिसमें दोनों कार सवार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वो तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए और उन्होंने दोनों व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई जिसके चलते वे मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा तत्पश्चात पोस्टमार्टम के लिए शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दुखद हादसा, नदी में नहाने के दौरान चली गई छात्र की जिंदगी, मचा कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top