Connect with us
Nainital bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Nainital Bus accident: नैनीताल में 32 यात्रियों से भरी बस गिरी गहरी खाई में 4 की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

Nainital Bus accident: नैनीताल में 32 यात्रियों से भरी बस गिरी गहरी खाई में 4 की मौत

1 min read

Nainital Bus accident: हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आए थे पर्यटक, कालाढूंगी रोड पर हुआ भयावह सड़क हादसा…

Nainital Bus accident
इस वक्त नैनीताल जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां कालाढूंगी रोड पर 32 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें अभी तक 4 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा अन्य घायल बताए गए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की बस अचानक अनियंत्रित होकर कालाढूंगी रोड पर नालनी के समीप गहरी खाई में जा गिरी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है
(Nainital Bus accident)

यह भी पढ़ें– Dharchula landslide pithoragarh: पिथौरागढ़ के धारचूला में भूस्खलन की चपेट में आया बोलेरो वाहन

बता दें कि रात का समय होने की वजह से रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खबर मिल रही है कि इन सभी लोगों में से 18 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें एंबुलेंस द्वारा तुरंत अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। वही कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए मामले में डीआईजी कुमाऊं से भी फोन पर बात करते हुए अधिक से अधिक तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने और अधिक एंबुलेंस तैनात करने को कहा है कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने बताया कि अभी सूचना प्राथमिक है टीम मौके पर पहुंच रही हैं। फिलहाल एसडीआरएफ टीम घायलों को खाई से बाहर निकालने का कार्य कर रही है
(Kaladhungi Bus accident)

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: शिक्षक की कार गिरी गहरी खाई में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे स्कूली बच्चे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top