UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम…
1 min read
Pithoragarh Road Accident Today: महज 26-28 वर्ष साल के थे तीनों मृतक, परिवारों में मचा कोहराम…..
Pithoragarh Road Accident Today
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां बेरीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहे एक कैंटर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से वाहन में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी कर्फ्यू: इंटरनेट के साथ ही सभी स्कूल भी बंद, पुलिस की फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत
Pithoragarh News
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बेरीनाग से एक कैंटर वाहन संख्या यूके 04 सीए 9348 गंगोलीहाट की ओर जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही कैंटर नौतस घाटी के पास पहुंचा तो लगभग 200 मीटर गहरी खाई में समा गया। जिससे वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेश पालीवाल पुत्र ईश्ववरीदत्त निवासी पाली गुणादित्य, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा व दीपक कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी पल्यूड़ा थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा, तथा अजय कुमार पुत्र लक्ष्मण राम निवासी बाजार वार्ड गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। तीनों मृतकों की उम्र महज 26-28 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शिक्षिका की स्कूल में हार्ट अटैक पड़ने से गई जिंदगी दौड़ी शोक की लहर..
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
