Connect with us
Kotdwar car accident
फोटो सोशल मीडिया

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kotdwar car accident: गहरी खाई में समाई दंपति की कार, पति की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar car accident: गहरी खाई में समाई दंपति की कार, पति की गई जिंदगी

1 min read

Kotdwar car accident: अनियंत्रित आल्टो कार गहरी खाई में समाई, कार चालक की दर्दनाक मौत..

Kotdwar car accident: उत्तराखंड में सड़क हादसे कहर बनकर टूट रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन राज्य से सड़क हादसों की खबरें ना आई हो। ऐसे ही एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर पौड़ी जिले के कोटद्वार से सामने आ रही है जहां पर एक अनियंत्रित कार करीब सौ मीटर की गहरी खाई में जा गिरी जिसके चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nurse Rape Case: उत्तराखंड में नर्स से रेप और हत्या, घटी कोलकाता जैसी वारदात…

Pauri Garhwal news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार से बीते गुरुवार की शाम करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाड़ा अपनी पत्नी किरण असवाल के साथ ऑल्टो कार मे सवार होकर जहरीखाल से लैंसडाउन के लिए रवाना हुए थे। तभी जैसे ही उनकी कार लैंसडाउन – जहरीखाल मोटर मार्ग में पहुंची तो झारापानी के निकट अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर की गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते हरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी किरण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को लैंसडाउन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी किरण असवाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की ओर से मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand news today: आवारा सांड की टक्कर से ड्यूटी जा रहे फारेस्ट गार्ड की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top