Connect with us
Uttarakhand news: car accident in uttarakashi, two teachers missing in the river, rescue work continues.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ में भयावह हादसा, नदी में जा समाई कार दो शिक्षक लापता, रेस्क्यू कार्य जारी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी

उत्तराखंड: पहाड़ में भयावह हादसा, नदी में जा समाई कार दो शिक्षक लापता, रेस्क्यू कार्य जारी

1 min read

पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई कार, कार सहित दो शिक्षक लापता…

राज्य के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक वेगनआर कार के अनियंत्रित होकर नदी में समा जाने से कार सहित उसमें सवार दोनों लोग लापता हो गए हैं। बताया गया है कि हादसे में लापता दोनों व्यक्ति शिक्षक थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं राजस्व पुलिस की टीमों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में भयावह हादसा गहरी खाई में जा समाई कार चालक की मौत

अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार लापता दोनों शिक्षक मांजफ गांव में रिश्तेदारी में आए थे। रविवार की सुबह वह वापस टिहरी जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी कार तहसील डुण्डा के अंतर्गत देवीधार के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। लापता व्यक्तियों की पहचान बुद्धिलाल पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा बलड़ियाना टिहरी गढ़वाल एवं बिजेंद्र जोशी पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई जेसीबी, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top