Connect with us
Uttarakhand news: car accident near bhimtal one person subham basera died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / भीमताल में दर्दनाक सड़क हादसा 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

भीमताल में दर्दनाक सड़क हादसा 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत

1 min read

Bhimtal Car Accident: हल्द्वानी से भीमताल गए थे घूमने वापसी में लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरों से समूचा उत्तराखण्ड हलकान है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज फिर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बताया गया है कि मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था। हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(Bhimtal Car Accident)
यह की पढ़िए:उत्तराखंड से हिमाचल जा रही कार जा समाई गहरी खाई में तीन लोगों की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले की हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मदनपुर गौलापार निवासी शुभम बसेरा पुत्र जगदीश बसेरा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बीते दिनों वह छुट्टियां लेकर अपने घर आया हुआ था। बताया गया है कि शुभम अपने एक दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए भीमताल की ओर गया था। दिन भर मौज-मस्ती करने के बाद वापसी में शाम को जैसे ही उनकी कार सलड़ी के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में समा गई। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त नमन गम्भीर रूप से घायल हो गया।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top