Connect with us
rudrapur road accident news
फोटो सोशल मीडिया

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / rudrapur road accident news उत्तराखण्ड: भयावह सड़क हादसे में ग‌ई गर्भवती समेत चार की जिंदगी….

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

rudrapur road accident news उत्तराखण्ड: भयावह सड़क हादसे में ग‌ई गर्भवती समेत चार की जिंदगी….

1 min read

rudrapur road accident news: कार ने ई- रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, गर्भवती महिला समेत चार लोगों ने तोड़ा दम, कई घायल..

rudrapur road accident news: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का कहर बरकरार है। यहां पर घटित होने वाले हादसे दिन प्रतिदिन लोगों का काल बनते जा रहे हैं। जो कहीं ना कहीं एक गंभीर विषय बन गया है। ऐसे ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर से सामने आ रही है जहां पर एक कार ने ई – रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी की रिक्शा के परखच्चे तक उड़ गए। इस भयावह हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की जिंदगी चली गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal Cloud burst today :टिहरी गढ़वाल में फिर फटा बादल, भारी तबाही, क‌ई मवेशी जिंदा दफन

Udham singh Nagar road accident today:
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के भुरारानी सुभाष कॉलोनी निवासी ( 20 ) वर्षीय गर्भवती ज्योति अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल मे अपना चेकअप करवाने के लिए गई थी। जिसके चलते आज सुबह बुधवार को वे सभी जिला अस्पताल में ज्योति को दिखाने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनका ई रिक्शा रुद्रपुर नैनीताल हाइवे पर पीएसी गेट के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते गर्भवती महिला ज्योति सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ज्योति की जेठानी उर्मिला तथा विभा देवरानी है। जिनकी हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई। उर्मिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। जबकि उर्मिला के पांच बच्चे हैं उर्मिला मजदूरी कर के बच्चों को पालती थी। वहीं विभा के पति प्रमोद LIC एजेंट है जिनके दो बच्चे हैं। इसके अलावा मृतक ई रिक्शा चालक मनोज के चार बच्चे हैं जो आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। आपको बता दें मृतका ज्योति मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी जिनका विवाह करीब डेढ़ साल पहले उधम सिंह नगर जिले के रविंद्र सहनी से हुआ था। मृतका ज्योति के पति रविंद्र कंपनी में कार्यरत है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: नदी में हुड़दंग करने से रोका तो युवकों ने वनकर्मी पर बरसा दिए लात घूंसे, किया लहूलुहान

मृतक
० मनोज साहनी (30),
० उर्मिला (45)
० विभा (35)
० गर्भवती महिला ज्योति (20)
घायल
० कांति देवी (38)
० ललिता (36)
० कार चालक बबलू (27)

यह भी पढ़ें- Nainital cloud burst: नैनीताल में बादल फटने से भारी तबाही, स्कूल बस समेत कई वाहन मलबे में दबे

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top