Connect with us
Rudraprayag Car accident Today
फोटो सोशल मीडिया

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की गई जिंदगी

1 min read

Rudraprayag Car accident Today: चोपड़ा- डुंगरी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों ने तोड़ा दम, अन्य चार लोग घायल..

Rudraprayag Car accident Today: उत्तराखंड मे लगातार घटित हो रहे सड़क हादसों मे तेजी से वृद्धि हो रही है। जो लोगों को काल के मुंह में धकेल रही है। ऐसी ही कुछ सड़क दुर्घटना की खबर आज फिर से रुद्रप्रयाग जिले के चोपड़ा डूंगरी मोटर मार्ग से सामने आ रही है जहां पर एक कार खाई में गिरने से दुर्घटना का शिकार हो गई जिसके चलते दो लोगों की जिंदगी चली गई। मृतक दोनों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मसूरी में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

Rudraprayag road accident news today
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 6:00 बजे करीब एक वाहन संख्या यूके 13 ए 4341 ग्राम डूंगरी से रुद्रप्रयाग के लिए निकला था जैसे ही वाहन चोपड़ा – डूंगरी मोटर मार्ग पर पहुँचा तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया। जिसमें मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जैसे ही स्थानीय लोगों को दुर्घटना की सूचना मिली तो वे तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े तभी इस दौरान उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ को दुर्घटना की जानकारी दी। जिसके चलते राहत और बचाव दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए और उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने दुर्घटना का शिकार हुए 6 लोगों का रेस्क्यू किया जिसमें कल्पेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र 58 वर्ष और आरती पुत्री जीत पाल उम्र 24 वर्ष की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र 50 वर्ष, बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल उम्र 70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल उम्र 45 वर्ष और आरती पुत्री जीतपाल उम्र 27 वर्ष घायल हुए हैं। वाहन में सवार सभी लोग डूंगरी गांव के निवासी हैं जो एक ही परिवार के हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बाइक सवार युवक ने तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक बच्चे की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top