Connect with us
Uttarakhand news: Chamoli Joshimath marriage max accident New today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli Marriage Max Accident: उत्तराखंड: बारातियों से भरी मैक्स गिरी गहरी खाई में 2 लोग हताहत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

Chamoli Marriage Max Accident: उत्तराखंड: बारातियों से भरी मैक्स गिरी गहरी खाई में 2 लोग हताहत

1 min read

दर्दनाक सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत, आपात परिस्थितियों में एक बार फिर खुली पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, घायलों को Chamoli Marriage Max Accident: अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस का बीच रास्ते में टूटा एक्सेल, बाल बाल एक और बचा हादसा, अस्पताल में घायलों के परिजनों ने भी बद‌इंतजामी का आरोप लगाते हुए जमकर काटा हंगामा….

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बरातियों से भरी एक मैक्स के अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर नीचे खेतों में गिर जाने से दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार दस अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दूल्हे की रिश्तेदार महिला भी शामिल हैं। इस दुखद हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके अतिरिक्त शादी की सारी ‌खुशियों पर भी ग्रहण लग गया है।(Chamoli Marriage Max Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शारदा नदी में नहाने गए दो बच्चे हुए लापता अभी तक कोई खबर नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के थैंग गांव के कांडाखोला तोक निवासी आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की बरात बीते रोज उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। बताया गया है कि वापसी की समय जैसे ही बरात की एक मैक्स वाहन संख्या यूके-11-टीए-1789, थेंग गांव से करीब ढाई किलोमीटर पहले थौली गदेरे के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। जिससे संगीता देवी पत्नी कुंवर सिंंह ग्राम भलागांव, थैंग गांव निवासी कमल सिंह नेगी पुत्र राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया। जहां से उनमें से 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें- शादी में डांस करते हुए 19 वर्षीय युवक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम, विडियो हुई वायरल

उधर दूसरी ओर इस दुखद हादसे से एक बार फिर पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ में भर्ती कराए गए घायलों के परिजनों ने घायलों के लिए पर्याप्त बेड तक उपलब्ध नहीं ना होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं घायलों को अस्पताल लाने के लिए जोशीमठ से किमाणा गांव जा रही एंबुलेंस का भी चाईं गांव के पास एक्सेल टूट गया, इससे एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। अन्यथा पहाड़ की लाचार स्वास्थ्य सेवा एक और बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी। एम्बुलेंस का एक्सेल टूट जाने से मौके पर चीख पुकार मच गई। आननफानन में हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोशीमठ से दूसरी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई और तब जाकर कहीं घायलों को जोशीमठ के सामुदायिक केंद्र में पहुंचाया जा सका।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा से नैनीताल गई बरात में हुआ बवाल, बारातियों ने घरातियो को कूटा तीन घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top