Connect with us
alt="uttarakhand suicide case"

Home / उत्तराखण्ड / चम्पावत में बीएससी की छात्रा ने फांसी पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड चम्पावत

चम्पावत में बीएससी की छात्रा ने फांसी पर लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

alt="uttarakhand suicide case"

आमतौर पर शांत समझे जाने वाले देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं होने लगी है जिससे आसपास के समाज का माहौल भी बिगड़ने लगा है। ताजा मामला राज्य के चम्पावत जिले का है जहां एक बीएससी की छात्रा ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेमी की ओर से अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने से छात्रा का तनावग्रस्त होना बताया गया है। छात्रा का शव टनकपुर के जीआइसी के पुराने खंडहर के पास दुपट्टे से पेड़ में लटकता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस इस केस को आत्महत्या का मामला मान रही है परन्तु छात्रा के परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है और उन्होंने चंपावत और टनकपुर के दो युवकों को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। मृतका छात्रा वर्तमान में चम्पावत महाविद्यालय से बीएससी तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी।




नहाने के बहाने घर से बाहर गई बीएससी की छात्रा, पेड़ में लटका मिला शव:- प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चम्पावत जिले के ग्राम काकड़ बाराकोट निवासी लोकमान सिंह अधिकारी अपने परिवार के साथ बीते 24 दिसंबर को बालाजी दर्शन के लिए घर से निकले थे। उनके साथ उनकी 21 वर्षीय बेटी शिवांगी अधिकारी भी दर्शन के लिए गई थी। बीते शनिवार को सुबह वापसी में लोकमान सिंह घसियारा मंडी टनकपुर स्थित अपने ससुराल में रूके। सुबह करीब 7 बजे शिवांगी नहाने के बहाने घर से बाहर गई। लेकिन कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों द्वारा आसपास में उसकी काफी खोजबीन की गई, परन्तु शिवांगी का कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने थाना टनकपुर में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में शिवांगी की तलाशी की लेकिन पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल सका। दिन में करीब 12 बजे पुलिस को राधे हरी राजकीय इंटर कालेज के समीप पुरानी खंडहर पड़ी इमारत के पास पेड़ में एक युवती का शव लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस व परिजन घटनास्थल पहुंचे जहां शिवांगी का शव पेड़ में लटका मिला। इस घटना से स्कूल समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।




परिजनों ने कुछ युवकों पर लगाया बेटी को परेशान करने का आरोप-: बताया जा रहा है कि टनकपुर के पिथौरागढ़ चुंगी के पास राधे हरि राजकीय इंटर कालेज में एक युवती ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर दी। जहां पुलिस इसे केवल आत्महत्या का मामला मान रही है वहीं मृतका के परिजनों ने कुछ युवकों पर उसे परेशान करने का संगीन आरोप लगाकर मामले को पेंचीदा बना दिया है। मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कथित प्रेमी और उसके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि टनकपुर व चम्पावत के दो लड़के उनकी पुत्री को परेशान करते थे। इस कारण वह अक्सर तनाव में रह रही थी। इसी कारण उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। इधर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस दु:खद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतका का चम्पावत के युवक के साथ एक साल पूर्व प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान प्रेमी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद से ही वह तनाव में रह रही थी।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top