उत्तराखण्ड चम्पावत
उत्तराखंड: सवारियों से भरी बस के हुए ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जिंदगी
1 min read
Champawat Roadways Bus Accident: देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल चालक की सूझबूझ से बचे यात्रियों की जिंदगी
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के किसी न किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती रहती है। अभी एक और सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है ।जहां 28 यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज की बस ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई । देखते ही देखते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई वही इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।(Champawat Roadways Bus Accident)
यह भी पढ़िए:उत्तरकाशी हादसा: पांच दिन पहले छुट्टियों पर घर आया था विकास मां के साथ तोड़ दिया दम
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही बस के मरोडाखान के पास ब्रेक फेल हो गए। लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा कर सड़क किनारे रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बता दें कि बस में 28 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हो गए जिनको उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वही बस के चालक पंकज पांडे ने बताया तीव्र ढलान में अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए तो उन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकराया पड़ा। चालक ने बताया उन्हें बस को रोकने के लिए तीन बार बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
