Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड

चम्पावत

छ माह पूर्व पहाड़ से पुणे होटल में काम करने गया युवक लापता परिजनों ने राज्यपाल को लिखा पत्र

alt="champawat youth missing"

छ माह पूर्व घर से पुणे के एक होटल में काम करने गए राज्य के युवक के एकाएक लापता होने की खबर से परिजनो सहित सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि राज्य के चम्पावत जिले का एक युवक बीते तीन दिन पहले अपने सहकर्मियों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी से उसका कोई अता-पता नहीं है। क्षेत्र में चारों ओर बस‌ यही घटना चर्चा का कारण बनी हुई है। इसी बीच परिजनों ने युवक के लापता होने में किसी साजिश का अंदेशा जताते हुए महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि युवक पुलिस और होटल स्वामी की किसी मिलीभगत का शिकार हुआ है। बताते चलें कि पहाड़ के युवाओं के साथ ऐसे कई केस पहले भी सामने आते रहे हैं। इससे पहले भी राज्य के कई युवक देश विदेश में होटल स्वामियों की साज़िश का शिकार होते रहे हैं।




बता दें कि राज्य के चम्पावत जिले के पार्टी विकासखंड के साल गांव का रहने वाला 20 वर्षीय प्रकाश सिंह रोजगार की तलाश में छः महीने पहले महाराष्ट्र के पुणे गया था। जहां वह दावत इ कवाव फैमिली रेस्टोरेंट नामक एक होटल में कुक का काम करता था। पुणे के ही एक अन्य होटल में काम करने वाले प्रकाश के भाई के अनुसार सात सितंबर को अपने दो अन्य सहकर्मियों बिहार निवासी कालूराम एवं पश्चिम बंगाल निवासी अशीम के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के बाद अन्य दोनों सहकर्मी तो वापस आ गए परन्तु प्रकाश वहां से लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद‌ जब प्रकाश का‌ कुछ अता-पता नहीं चला तो राजेंद्र ने 9 तारीख को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई परन्तु वहां से भी अब तक कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। बताया गया है कि कालूराम एवं अशीम द्वारा भी अब तक प्रकाश के बारे में कुछ नहीं बताया और होटल मालिक भी इन दोनों कर्मचारियों का ही पक्ष ले रहा है। इसी कारण परिजनों को शक है कि प्रकाश के लापता होने के पीछे होटल मालिक द्वारा रची गई कोई साजिश है। इसलिए परिजनों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से गुहार लगाते हुए पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच के लिए निर्देशित करने की अपील की है।




लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top