Connect with us
Uttarakhand news: Char Dham Travel Insurance bolero accident in shrikot Srinagar
Image : social media ( Char Dham travel insurance)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand char Dham Yatra: पौड़ी गढ़वाल श्रीकोट के पास तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो पलटी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand char Dham Yatra: पौड़ी गढ़वाल श्रीकोट के पास तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो पलटी

1 min read

Uttarakhand breaking news|| Pauri Garhwal shrikot Srinagar Bolero accident||Char Dham Travel Insurance | श्रीकोट के पास तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो हादसे का शिकार, 6 बुजुर्ग श्रद्धालु घायल, पुलिस ने दिखाई फुर्ती

Uttarakhand breaking news|| Pauri Garhwal  shrikot Srinagar Bolero accident||Char Dham Travel Insurance | उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर क्षेत्र में श्रीकोट गैस एजेंसी के पास तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन चालक समेत कुल सात लोग घायल हो गए, जिन्हें श्रीनगर पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UK08TA4242 रविवार 17 मई 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे हरिद्वार से बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, तभी श्री बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीकोट के पास चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर ही पलट गई।

यह भी पढ़े :Ranikhet news today: रानीखेत जंगल में मिला युवक का शव कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में था कार्यरत

पुलिस राहत बचाव कार्य (Char Dham Yatra Accident News)

जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार 6 तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के निवासी हैं और सभी की उम्र 65 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे। वहीं वाहन चालक 53 वर्षीय व्यक्ति है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी को बेस हॉस्पिटल श्रीनगर पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL latest news: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्वतीय मार्गों पर वाहन सतर्कता से चलाएं (Srinagar Uttarakhand Road Accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से राहत कार्य तेजी से पूरा कर लिया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही श्रीनगर पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन बेहद सावधानी से चलाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, क्योंकि पहाड़ी रास्तों पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top