UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news: देहरादून सहसपुर टीचर्स कॉलोनी में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव
1 min read
Sahaspur dehradun news today : टीचर्स कॉलोनी में नवजात का आधा खाया हुआ शव बरामद, जानवर ने खाया हुआ था आधा शव…
Decomposed body of newborn found in Dehradun Sahaspur Teachers Colony uttarakhand latest news today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर नवजात का आधा खाया हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहाँ से उन्होंने शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी रखवाया है।
यह भी पढ़े :Garur Bageshwar news today: बागेश्वर गरूड़ बरात में गए युवक का शव बरामद 3 दिन से था लापता
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के विकासनगर सहसपुर कोतवाली क्षेत्र टीचर्स कॉलोनी के एक प्लॉट में बीते गुरुवार को नवजात का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। दरअसल यह शव शिव मंदिर के सामने वाली सड़क के किनारे खाली प्लॉट की झाड़ियों में पड़ा हुआ था जिसका आधा हिस्सा गायब था। शव को किसी जानवर ने खाया हुआ था। कुछ लोगों का कहना है कि इस शव को एक कुत्ता लेकर आया था। जिसके बाद इस घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि शव का केवल ऊपरी हिस्सा मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्चे को त्यागने के इरादे से छोड़ने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
