Connect with us
deepak parihar of baluwakot bangapani Pithoragarh died due to landslide boulder fell uttarakhand latest news today.
Image : social media ( Bangapani Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news live: पिथौरागढ़ कनार मेले से लौटते समय बोल्डर की चपेट में आने से युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news live: पिथौरागढ़ कनार मेले से लौटते समय बोल्डर की चपेट में आने से युवक की गई जिंदगी

1 min read

Bangapani Pithoragarh news today: मेले से घर लौट रहे युवक के ऊपर गिरा बोल्डर, चली गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम..

deepak parihar of baluwakot bangapani Pithoragarh died due to landslide boulder fell uttarakhand latest news today.: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक युवक के ऊपर बोल्डर गिरने से उनकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट के पय्यापौढ़ी गटकूना के निवासी 37 वर्षीय दीपक सिंह परिहार पुत्र बहादुर सिंह परिहार बीते बुधवार को बंगापानी कनार के कोकिला मंदिर में लगे मेले में शामिल होने अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। दरअसल बीते गुरुवार को मेला समाप्त होने पर दीपक समेत उनके साथी वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी इस बीच पैदल रास्ते पर दीपक के ऊपर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिर गया जिसकी चपेट में आने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को घायल होता देख उनके साथी उन्हें तुरंत संयुक्त चिकित्सालय धारचूला ले गए ,जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपक के परिजन सदमे मे ( pithoragarh news today)

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस प्रशासन ने उनके शव को परिजनों को सौंपा। वहीं बीते शुक्रवार को दीपक का स्थानीय घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जवान बेटे को खोने के बाद से उनके परिजन सदमे मे है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top