Connect with us
Dehradun Accident News Today in doiwala kuwa wala area between two car

Home / उत्तराखण्ड / Dehradun Accident News Today: देहरादून में भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की गई जिंदगी.

उत्तराखण्ड देहरादून

Dehradun Accident News Today: देहरादून में भीषण सड़क हादसा तीन लोगों की गई जिंदगी.

1 min read

Dehradun Accident News Today: देहरादून में दो कारों के बीच में हुई भयानक भिड़ंत तीन लोगों की गई जिंदगी 

Dehradun Accident News Today उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की दुखद खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां डोईवाला- कुआंवाला के दादेश्वर मंदिर मंदिर के समीप हुए भयावह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। इस भयावह सड़क हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड पुलिस के हेड कांस्टेबल का‌ आकस्मिक निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भयावह सड़क हादसा तीन वाहनों ईकोस्पोर्ट, आल्टो 800 व मारुति ईको की आपस में टक्कर होने से घटित हुआ है। घटना बुधवार सुबह छः बजे के आसपास की बताई जा रही है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल सभी छः लोगों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top