Connect with us
Rajeev Rana Uttarakhand police

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड पुलिस के हेड कांस्टेबल का‌ आकस्मिक निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Police देहरादून

उत्तराखण्ड पुलिस के हेड कांस्टेबल का‌ आकस्मिक निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Rajeev Rana Uttarakhand police: परिजनों में कोहराम, राजकीय सम्मान के साथ हुआ हेड कांस्टेबल का अंतिम संस्कार…

Rajeev Rana Uttarakhand police
राज्य के देहरादून जिले से समूचे उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- चंपावत: शारदा नदी में डूबने से गई मां बेटी की जिंदगी परिजनों में मचा कोहराम…

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूूल रूप से राज्य के हरिद्वार जिले के ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर निवासी राजीव राणा वर्तमान में अपनी पत्नी तथा 03 बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे। वह वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कान्स0 पद पर पदोन्नति हुई थी। बताया गया है कि बीते रोज अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत राजीव राणा के आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनो को सांत्वना दी। देहरादून पुलिस की ओर से मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अन्तिम सलामी दी, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में होली के दिन भीषण सड़क हादसा सूबेदार समेत तीन लोगों की गई जान…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top