Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun dayaram Yadav police constable heart attack died
Image : social media ( Dehradun dayaram Yadav police constable)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल दयाराम यादव का हार्ट अटैक से निधन दौड़ी शोक की लहर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल दयाराम यादव का हार्ट अटैक से निधन दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Dehradun dayaram Yadav police constable: देहरादून पुलिस कांस्टेबल दयाराम यादव का हृदय गति रुकने से निधन, पुलिस महकमे मे दौडी शोक की लहर..                                  Dehradun dayaram Yadav police constable: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ पर जांबाज पुलिस कांस्टेबल दयाराम यादव का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हुआ है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे मे शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं होली त्यौहार के दिन पुलिस कांस्टेबल के निधन से परिजन गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: पहाड़ में छुट्टियों पर घर आए पुलिस कांस्टेबल का निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के पलिया थाना बिरनो के रहने वाले 50 वर्षीय दयाराम यादव वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। जिनकी नियुक्ति इन दिनों राजधानी देहरादून के (रिपोर्टिंग पुलिस चौकी लख्खीबाग) मे थी लेकिन बीते 14 मार्च को होली के दिन उनका हृदयघात के कारण आकस्मिक निधन हो जिसके चलते पूरे पुलिस महकमे मे शोक की लहर दौड़ गई । कांस्टेबल दयाराम के अन्य साथियों द्वारा उनके निधन की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चले दयाराम अपने कर्तव्य निष्ठा व समर्पण के लिए जाने जाते थे जिनका इस तरह से दुनिया को छोड़कर चले जाना पुलिस महकमे के लिए बेहद अपूर्णीय क्षति है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत दयाराम यादव के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top