Connect with us
Uttarakhand news: Delhi Dehradun Highway Route will remain diverted till Kanwad Yatra

Home / उत्तराखण्ड / दिल्ली देहरादून हाईवे से आने वाले यात्री ध्यान दें !कांवड यात्रा तक रूट रहेगा डायवर्ट

उत्तराखण्ड देहरादून

दिल्ली देहरादून हाईवे से आने वाले यात्री ध्यान दें !कांवड यात्रा तक रूट रहेगा डायवर्ट

1 min read

Delhi-Dehradun highway news: दिल्ली देहरादून हाईवे से आने जाने वाले यात्रियों के लिए कावड़ यात्रा तक बदला रूट

दिल्ली-देहरादून हाईवे से आने जाने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। जी हां हर वर्ष की भांति सावन माह में कावड़ की यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया जाता है उसी प्रकार इस वर्ष भी 4 जुलाई से कावड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है। बता दें कि यह डायवर्जन प्लान 4 जुलाई से 16 जुलाई तक लागू रहेगा। बताते चलें कि दिल्ली देहरादून हाईवे को 4 जुलाई से वन वे कर दिया गया है वही इस हाइवे को 9 जुलाई से सामान्य वाहनों के लिए भी पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। वही कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी/ACP ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहनो को झबरेडा, देवबंद, रामपुर तिराहा से पचेण्डा बाईपास, जानसठ, मीरापुर, भोपा बाइपास, सिखेड़ा, रामराज से कस्बा मवाना पुलिस चौकी, डासना तिराहा, विजयनगर बाइपास, किठौर, साईलो पुलिस चौकी द्वितीय, हापुड़, पिलखुआ NH-24 से यूपी गेट के रास्ते दिल्ली जाना होगा। तथा वाहन दिल्ली से भी इसी रूट से वापसी करेंगे।(Delhi-Dehradun highway news)

यह भी पढिए:उत्तराखण्ड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बसेंगे 8 न‌ए शहर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों का डायवर्जन रूट इस प्रकार से है।
देहरादून जाने  के लिए : देहरादून जाने वाले वाहनों को देवबंद से नांगल, गागलहेडी, सैयद, तल्हेडी बुजुर्ग माजरा होते हुए छुटमलपुर से देहरादून जाना होगा तथा वापस भी इसी रूट आना होगा।

बिजनौर से दिल्ली जाने के लिए : बिजनौर से दिल्ली जाने वाले वाहनो को मीरापुर, रामराज,पिलखुआ, डासना तिराहा,विजयनगर बाईपास, कस्बा मवाना पुलिस चौकी, कस्बा किठौर, साईलो पुलिस चौकी द्वितीय, हापुड़ NH-24 से UP गेट से होते हुए दिल्ली जाना होगा तथा वापसी भी इसी रूट से होगी।
मुरादाबाद से हरियाणा पश्चिम जाने वाले वाहन : इस रूट पर वाहनो को सिकन्दराबाद, दादरी, इस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे, अनुपशहर, बुलंदशहर से नोएडा होते हुए हरियाणा पश्चिम जाना होगा तथा वापसी भी इसी रूट से होगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top