UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल
Devprayag Thar Accident Tehri: टिहरी देवप्रयाग हादसे में पांच लोगों की गई जिंदगी
1 min read
Devprayag Thar Accident Tehri: खाई में गिरकर दर्दनाक हादसे का शिकार हुई थार, शादी समारोह मे शामिल होने जा रहा था परिवार, पांच लोगो ने तोड़ा दम…
Devprayag Thar Accident Tehri : गौरतलब हो कि आज शनिवार सुबह एक थार कार टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग श्रीनगर की तरफ बगवान के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी और अलकनंदा नदी में समा गई थी जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार पर अप्लाइ फॉर नंबर लिखा है जिससे पता चल रहा है कि ये कार नई-नई खरीदी गई थी ।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कर चार लोगों की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले व वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी मीनू नेगी अपने पति सुनील गुसाई के साथ अपनी बहन अनीता नेगी के घर पहुँचे थे जहाँ से आज शनिवार की सुबह करीब 3:00 बजे अनीता अपने पति और दो बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए थार मे सवार होकर चमोली जिले के गौचर की ओर निकले थे। इस दौरान गाड़ी मीनू के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। दरअसल दोनों बहने अपनी मौसी के लड़के ( भांजे) की शादी मे शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी जैसे ही उनका वाहन टिहरी जिले के देवप्रयाग के ( बदरीनाथ हाईवे) पर श्रीनगर गढ़वाल के बगवान क्षेत्र के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद सीधा अलकनंदा नदी में समा गया जिसके चलते कार सवार 6 लोगों की चीख पुकार मच गई । दरअसल हादसे के दौरान अनीता वाहन से बाहर कार के ऊपर नदी के बीच फंसी हुई थी जबकि अन्य लोग थार के भीतर फंसे हुए थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगो को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना दी जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम पुलिस प्रशासन के साथ घटनास्थल के लिए मौके पर रवाना हुई।
एक महिला की बची जिंदगी
जिसके बाद एक महिला ( अनीता) का सफल रेस्क्यू कर लिया गया जिसे बेसुध अवस्था में बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया वहीं अन्य लोगों को तेजी से तलाशा गया जिसके चलते पांचों लोगों को क्रेन के जरिए वाहन को नदी से निकालकर पांचो के शव बरामद किए गए। हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है हालांकि पुलिस अन्य जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुई है। हादसे के दौरान थार मे दो महिला चार पुरुष सवार थे। हादसे मे अनीता देवी की जिंदगी तो बच गई लेकिन अनीता के बेटे आदित्य और महिला की छोटी बहन मीनू गुसाई उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनीता नेगी के दो बच्चे हैं वही अनीता के पति आर्मी मे है । हादसे के दौरान अनीता की छोटी बेटी रुड़की में ही मौजूद थी ।
मृतको के नाम
1. सुनील गुसाई निवासी फरीदाबाद
2. मीनू पत्नी सुनील
3. सुजल पुत्र सुनील गुसाई उम्र15 वर्ष
4. निक्कू 12 वर्ष
5. आदित्य पुत्र मदन सिंह उम्र 17 वर्ष
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
