UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कर चार लोगों की गई जिंदगी
1 min read
Pauri Garhwal Car Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मृतकों में एक पूर्व प्रधान भी शामिल…
बरसात के इस मौसम में मंगलवार की रात समूचे उत्तराखण्ड में तबाही का मंजर देखने को मिला। न केवल भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया बल्कि कोटद्वार में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि यह भयावह सड़क हादसा देर रात उस समय घटित हुआ जब गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीमों ने रात को ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Pauri Garhwal Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी दो जिलों में स्कूल बंद…
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक कार में सवार चारों लोग गुमखाल से अपने गांव देवडाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह भयावह सड़क हादसा घटित हो गया। मृतकों की पहचान देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई के रूप में हुई है। इस भयावह सड़क हादसे से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
(Pauri Garhwal Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में भयावह हादसा यात्रियों से भरी मैक्स लटक गई हवा में मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
