Connect with us
Uttarakhand news: Dhami government increase da of sallery & pension big gift to employees/pensioners. uttarakhand pension news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकारी कर्मचारियों/पेंशनर्स को सीएम धामी का बड़ा तोहफा मिलेगा हर महीने फायदा

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकारी कर्मचारियों/पेंशनर्स को सीएम धामी का बड़ा तोहफा मिलेगा हर महीने फायदा

1 min read

uttarakhand pension news: चार प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, जनवरी 2023 से मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ….

उत्तराखण्ड की पुष्कर धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के उपरांत तीन लाख राज्य कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। बाकायदा इसके लिए शासनादेश भी जारी है गया है। जिसके मुताबिक बड़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ एक जनवरी 2023 से दिया जाएगा। 30 अप्रैल तक के भत्ता एरियर के साथ जबकि पहली मई से डीए नियमित वेतन और पेंशन के साथ आएगा।
(uttarakhand pension news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड सरकार ने दी युवाओं को सौगात, अब स्कूल में ही बनेंगे स्थाई, जाति आदि प्रमाण पत्र

इस संबंध में राज्य के वित्त सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सातवें वेतनमान वाले राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों व यूसीजी वेतनमानों में तैनात पदधारकों का महंगाई भत्ता (डीए) 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत प्रतिमाह कर दिया गया है। जबकि छठवें केंद्रीय वेतनमान के कर्मचारियों और स्वायत्त निकायों और उपक्रमों के कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए भी एक जनवरी से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर को 212 प्रतिशत से बढ़ाकर 221 प्रतिशत कर दिया गया है।
(uttarakhand pension news)

यह भी पढ़ें- Uttrakhand alcohol price: उत्तराखण्ड सरकार ने दी नई आबाकारी नीति को मंजूरी, प्रदेश में अब शराब होगी बेहद सस्ती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top