उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड: लोकगायक नवीन सेमवाल कह गए अलविदा संगीत जगत में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Uttarakhand Singer Naveen Semwal: उत्तराखंड के प्रसिद्ध एवं मशहूर लोक गायक नवीन सेमवाल का देहरादून मैं हुआ निधन संगीत जगत में शोक की लहर
संगीतकार गुंजन डंगवाल के निधन से उत्तराखंड अच्छे से उभरा भी नहीं था फिर से उत्तराखंड के संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है ‘मेरी बामणी’ गीत से प्रसिद्ध हुए मशहूर लोक एंव हास्य कलाकार और गायक नवीन सेमवाल का आज सुबह देहांत हो गया। बता दे कि आज सुबह देहरादून के जौली ग्रांट मे स्थित हिमालयन अस्पताल में नवीन सेमवाल ने अंतिम सांस ली। बताते चलें कि नवीन सेमवाल काफी समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। 12 जून को नवीन देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती हुए थे।उनके निधन से संगीत जगत तथा उनसे जुड़े कलाकारों ने शोक व्यक्त कर कहा कि नवीन सेमवाल के निधन से लोक संस्कृति को अपूर्णीय क्षति हुई है।(Uttarakhand Singer Naveen Semwal)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड पुलिस के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, विभाग में दौड़ी शोक की लहर
नवीन सेमवाल मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के फाटा गांव के रहने वाले थे। बता दे कि इन दिनों नवीन अपने परिवार के साथ रुद्रप्रयाग के बेलनी गांव में रह रहे थे। ‘मेरी बामणी’ गीत से नवीन को उत्तराखंड संगीत जगत मे पहचान मिली थी।इसके अलावा उन्होंने बामणी टू, संजू का बाबा, ओ रे स्वीटी, पांगरी का मेला, गंगाराम, फागुणै फुलार सहित कई अन्य गीत भी गाए और अभिनय भी किया।बताते चले कि इसके अलावा नवीन ने लघु फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में भी काम किया था। नवीन अपने पीछे पत्नी तथा तीन बच्चों का हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
