Connect with us
Uttarakhand news: Haldwani Bike accident with pickup vehicle
Image : social media ( Haldwani Bike accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand news: हल्द्वानी में बड़ा बाइक सड़क हादसा दो युवकों की गई जिंदगी..

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Uttarakhand news: हल्द्वानी में बड़ा बाइक सड़क हादसा दो युवकों की गई जिंदगी..

1 min read

Haldwani Bike accident    : सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, दो युवको मे तोड़ा दम...

Haldwani Bike accident  : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां पर काठगोदाम रामपुर NH 108 में एक तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें दो युवको की जिंदगी चली गई । इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Haridwar Car Accident: हरिद्वार में दो कारों की टक्कर मासूम समेत दो की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली के गिरधरपुर बहेड़ी के रहने वाले 30 वर्षीय सुभान अंसारी पुत्र रईस अहमद व 25 वर्षीय फिरोज वर्तमान मे नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराए के कमरे मे रह रहे थे जो यहाँ पर मजदूरी का काम करते थे। दरअसल बीते गुरुवार को दोनों बाइक पर सवार होकर गौलापार की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में कुंवरपुर बागजाला के पास पहुँची तो तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन से भिड़ गई। बाइक और पिकअप वाहन की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस घटना को आसपास के लोगों ने घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मृतको के परिजनों को दे दी गई है जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चले पिकअप चालक और क्लीनर को भी विरासत में लिया गया है हालांकि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार और जल्दबाजी बताया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top