Connect with us
Haldwani City bus news update today
सांकेतिक फोटो Haldwani City bus update

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani City Bus News: हल्द्वानी में अभी नहीं चलेगी सिटी बस जानिए पूरा मामला

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani City Bus News: हल्द्वानी में अभी नहीं चलेगी सिटी बस जानिए पूरा मामला

1 min read

Haldwani City bus news update today: प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी, 21 से नहीं होगा सिटी बसों का संचालन…

Haldwani City bus news update today: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर वालों के लिए एक बड़े झटके की खबर सामने आ रही है, जी हां हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में 21 जुलाई 2025 से सिटी बस सेवा शुरू होने वाली थी, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से यह सेवा अभी शुरू नहीं हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- Rudrapur traffic route divert: रुद्रपुर आएंगे अमित शाह ट्रैफिक रूट डायवर्ट, सिडकुल बसें बंद

ग्रामीण क्षेत्रों में लागू हैं पंचायत चुनाव आचार संहिता Haldwani city bus route schedule

प्रशासन ने बताया कि चुनाव के चलते ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सिटी बस सेवा को सिर्फ शहरी इलाकों में शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन जिन रूटों पर बसें चलनी थी, उनका कुछ हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में भी आता है। इस कारण फिलहाल सेवा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सिटी बस सेवा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन लोगों को समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से जानकारी देगा।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: हल्द्वानी शहर में 21 जुलाई से शुरू होगी सिटी बस सेवा इन छः रूटों पर दौड़ेगी गाड़ी

6 रूटों पर दिन भर दौड़ेगी बसे रात साढ़े आठ बजे तक होगा संचालन Haldwani city bus route schedule timing update

आपको बता दें कि हल्द्वानी में 6 अलग-अलग रूटों पर रंग बिरंगी सिटी बस सेवाओं का संचालन सुबह 6:30 बजे (ग्रीष्मकाल) व 7:00 बजे (शीतकाल) में रात 8:30 बजे तक किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि प्रत्येक बस मार्ग को विशिष्ट रंग कोड से चिन्हित किया गया है ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस की पहचान कर सके।
Haldwani City Bus News: हल्द्वानी में अभी नहीं चलेगी सिटी बस जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें- Good news: हल्द्वानी शहर के भीतर दौड़ेगी 90 सिटी बसें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा संचालन

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: हल्द्वानी के इन छह रूटों पर दौड़ेगी सिटी बस, जाम से मिलेगा निजात….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top