UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड
Good News: हल्द्वानी लोहाघाट रीठा साहिब रोडवेज बस सेवा फिर से हुई शुरू
1 min read
Haldwani Lohaghat ReethaSahib Bus : कोरोना काल से बंद हल्द्वानी लोहाघाट रीठा साहिब रोडवेज बस सेवा फिर से हुई शुरू, लंबे समय से था यात्रियों को इंतजार
कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की ओर से अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां बता दें कि कोरोना काल के बाद से बंद पड़ी हल्द्वानी लोहाघाट रीठा साहिब बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। बस सेवा बंद होने से यात्रियों को इस रूट पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अगर बात करें समय सारणी की तो हल्द्वानी से सुबह तड़के 5:30 बजे और लोहाघाट से सुबह 6:30 बजे बस रीठा साहिब के लिए रवाना होगी।( haldwani Lohaghat Reethasahib Bus)
यह भी पढ़िए: GOOD NEWS: हल्द्वानी से मुरादाबाद मेरठ के लिए संचालित होंगी चार और नई रोडवेज बसें
रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम के अनुसार लोहाघाट से रीठा साहिब के लिए बस शुक्रवार को 11 और शनिवार को 15 यात्रियों को लेकर भी गईं। यह बस रात को रीठासाहिब में रुकेगी, जबकि दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे वहां से लोहाघाट-हल्द्वानी के लिए रवाना हो जाएगी। इसके साथ ही एजीएम का यह भी कहना है कि कोरोना काल में बस सेवा को बंद करने के बाद कई बार बस सेवा संचालित की गई लेकिन यात्री न मिलने के चलते रोडवेज को घाटे का ही सौदा करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से बस सेवा बंद ही करनी पड़ी। एजीएम का कहना है कि अब यह बस सेवा नियमित रूप से चलेगी।
यह भी पढ़िए: कुमाऊं मंडल के लोगों को बड़ी सौगात रोडवेज बसों में सफर के लिए जेब में रुपए रखने की जरूरत नहीं
