Connect with us
Haridwar prachi killed by father love marriage murder case today
Image : social media ( Haridwar love marriage case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar News: हरिद्वार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को नहर में दिया धक्का

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को नहर में दिया धक्का

1 min read

Haridwar love marriage case: युवती को दूसरी जाति के युवक से प्रेम करना पड़ा भारी, पिता ने गंगनहर मे धक्का देकर उतारा मौत के घाट…

Haridwar prachi killed by father love marriage murder case today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को गंगनहर में धक्का देकर उसकी जान ली है। इस घटना को कावड़ियों ने घटित होता देखा तो उन्होंने आरोपी की बुरी तरह से पिटाई की जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी । पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढालूवाला के निवासी प्रदीप धीमान की 18 वर्षीय पुत्री प्राची दूसरे जाति के युवक से प्रेम करती थी और उसी से विवाह करना चाहती थी हालांकि युवती के पिता इस बात से सहमत नहीं थे जिसके चलते उन्होंने अपनी पुत्री को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गैर बिरादरी के युवक से शादी करने की जिद पर अडी रही। वहीं बीते शनिवार की देर शाम प्रदीप अपनी पुत्री प्राची को बाइक में बैठाकर रुड़की के मंगलौर गंगनहर पुल पर पहुंचे जहाँ पर उन्होंने बाइक को नहर किनारे खड़ा किया और बेटी को गंगनहर में धक्का दे दिया। तभी इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कावड़ियों की नजर प्रदीप पर पड़ी जिसके तहत उन्होंने प्रदीप को पकड़कर जमकर उनकी धुनाई कर दी जिससे वो घायल हो गए ।

हिरासत में आरोपी पिता

कावड़ियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां पर पहुंचकर उन्होंने आरोपी पिता की बाइक और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रात में गोताखोरों को मौके पर बुलाकर युवती की तलाश शुरू करवाई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया जिसके कारण बीते रविवार को भी गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही युवती की तलाश जारी है ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top