Connect with us
Uttarakhand news: haridwar Rishikesh train will run from August month check schedule

Home / उत्तराखण्ड / Good News: अगस्त से हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेंगी दो पैसेंजर ट्रेन देखिए शेड्यूल

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Good News: अगस्त से हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेंगी दो पैसेंजर ट्रेन देखिए शेड्यूल

1 min read

Haridwar Rishikesh Train Schedule: हरिद्वार से तीर्थ नगरी ऋषिकेश के बीच चलने जा रही है पैसेंजर ट्रेन यात्रियों को रहेगी सहूलियत

हरिद्वार से योग नगरी ऋषिकेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच पहली बार दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। बता दें कि इन ट्रेनों का संचालन 1 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा जिसके लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। बताते चले कि मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के अनुसार आगामी 1 अगस्त से हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन को संचालित करने की मांग कई समय से की जा रही थी।(Haridwar Rishikesh Train Schedule)
यह भी पढ़िए:
उत्तराखंड: कमला ने शुरू किया ऐसा स्वरोजगार अच्छी कमाई के साथ ही सबके लिए बनी मिसाल

हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच ट्रेन रोजाना दिन में दो बार संचालित होगी। इससे पूर्व कुंभ मेले के समय पर हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच अस्थायी तौर पर ट्रेनों का संचालन किया गया था। पहली ट्रेन सुबह 5:10 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से निकलेगी और सुबह 6:35 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 10:35 बजे हरिद्वार से निकलकर 11:40 बजे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन ऋषिकेश से सुबह 7:50 बजे चलकर 8:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन भी एक अगस्त से संचालित होंगी। वहीं दूसरी ट्रेन ऋषिकेश से शाम 6:25 बजे चलेगी और हरिद्वार शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top