Connect with us
Uttarakhand news: haridwar scooty Accident news mother died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : स्कूटी सवार मां बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर मां की मौके पर ही मौत बेटी घायल

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड : स्कूटी सवार मां बेटी को ट्रक ने मारी टक्कर मां की मौके पर ही मौत बेटी घायल

1 min read

Haridwar scooty accident news: हरिद्वार में स्कूटी सवार महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

राज्य के किसी न किसी कोने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक दुखद खबर राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई ,जबकि स्कूटी चला रही दूसरी महिला घायल हो गई। बता दे कि घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(Haridwar scooty accident news)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: छुट्टियों में घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर K-109 निवासी शहनाज परवीन उम्र 68 वर्ष पत्नी एम जे खान अपनी बेटी के साथ शिवालिक नगर से सिडकुल डेंसी चौक की ओर से स्कूटी पर बहादराबाद की तरफ जा रही थी।तभी अचानक डेंसी चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटी चला रही लड़की का बैलेंस बिगड़ा और लड़की एक तरफ गिर गई वहीं स्कूटी पर पीछे बैठी शहनाज ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसके मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी सिडकुल थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल के अनुसार इस मामले की जांच मे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं।जिससे फरार ट्रक चालक का पता लगाया जा सके।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top