अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
Ravi Sharma Uttarakhand police: उत्तराखण्ड पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल ने तोड़ दिया दम विभाग में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Ravi Sharma Uttarakhand police: लम्बे समय से बीमार थे हेड कांस्टेबल रवि शर्मा, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस…
राज्य के अल्मोड़ा जिले से समूचे पुलिस विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां अल्मोड़ा कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल रवि शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। बताया गया है कि वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिस पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया था। जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से जहां हेड कांस्टेबल रवि के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Ravi Sharma Uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- देवप्रयाग हादसा: नहीं मिली लापता भाईयों की खबर, मां हुई बेसुध, पिता लगा रहे थाने के चक्कर
बता दें कि रवि 1997 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनके निधन पर एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने शोक जताया है। इस दौरान अल्मोड़ा कोतवाली में हुई शोक सभा में जहां रवि को श्रद्धांजलि दी गई वहीं पुलिस अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यपरायणता को भी याद किया। अधिकारियों ने कहा कि रवि के द्वारा हमेशा मेहनत लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया, पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य कार्मिकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
