UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम मार्ग पर बोलेरो के ऊपर गिरा बोल्डर 2 की गई जिंदगी
1 min read
Rudraprayag landslide News : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मैक्स वाहन क्षतिग्रस्त, 2 की गई जिंदगी…
Rudraprayag landslide news Kedarnath sonprayag route : उत्तराखंड में लगातार मौसम खराब बना हुआ है जिसके चलते पहाड़ियों से भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां पर गौरीकुंड के लिए जा रहा वहां बॉर्डर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Pauri accident today: पौड़ी पुल से टकराईं बाइक गिरी नदी में स्कूल जा रहे छात्र की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के सियालब निवासी 50 वर्षीय चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह, 30 वर्षीय रीता पत्नी उदय सिंह समेत उत्तरकाशी जिले के ही अन्य लोग मैक्स वाहन संख्या UK11TA1100 मे सवार होकर केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। तभी मैक्स वाहन (रुद्रप्रयाग )सोनप्रयाग से करीब 11 यात्रियों को लेकर गौरीकुंड की ओर निकला।जैसे ही मैक्स वाहन केदारनाथ धाम वाले मार्ग सोनप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत गौरीकुंड के बीच मुनकटिया पहुंचा तो लैंडस्लाइड जोन के एक कोने से भारी पत्थर आकर वाहन के ऊपर गिर गया जिससे वाहन के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं हादसे में रीता और चन्द्र सिंह की जान चली गई, जबकि उत्तरकाशी के ही 3 लोग घायल हो गए।जिनमे दो की स्थिति गम्भीर बनी हुई है जबकि एक को हल्की चोटे आई है ।
केदारनाथ यात्रा पर निकले थे उत्तरकाशी के यात्री तभी हो गया हादसा
जैसे ही इस घटना की जानकारी आस पास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने तुरंत यात्रियों का रेस्क्यू किया। इसके बाद घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया जहां पर नवीन सिंह रावत व ममता की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि प्रतिभा का उपचार सोनप्रयाग में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
