Connect with us
Home guard Jawan Mahendra Singh Gadarpur bike accident news udham Singh Nagar
फोटो सोशल मीडिया

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Udham singh Nagar news: बोलेरो की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Udham singh Nagar news: बोलेरो की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की चली गई जिंदगी

1 min read

Gadarpur bike accident news : ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड के जवान की बोलेरो की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल…

Gadarpur bike accident news : उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे कहर बनकर टूटने लगे है। जिसके चलते आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की मौत की खबर सामने आती रहती है। जो एक गंभीर समस्या का विषय बन चुकी है। अब तक सड़क हादसों में कई सारे लोगों ने अपनी जानें गवाही है जिससे उनके परिजनों में दुखों का पहाड़ टूटा है। ऐसी ही कुछ खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पर ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड के जवान की बोलेरो वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई है।
यह भी पढ़ें- Haldwani news: आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे किशोर की भयावह सड़क हादसे में चली गई जिंदगी

Gadarpur Road accident news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर तहसील के जसपुर क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर निवासी होमगार्ड जवान ( 55) वर्षीय महेंद्र सिंह और पीआरडी जवान नंदलाल बीते रविवार की तड़के ड्यूटी कर बाइक से वापस घर के लिए लौट रहे थे। तभी चंडीगढ़ से नेपाल की ओर जा रही बोलेरो ने बाईक को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते महेंद्र सिंह और नंदलाल घायल होकर नीचे गिर पड़े। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी गदरपुर ले जाया गया। जहां पर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। इसके बाद महेंद्र सिंह को बरेली के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर बीते सोमवार की रात करीब 3:00 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि पीआरडी जवान नंदलाल का अस्पताल मे उपचार चल रहा है। होमगार्ड महेंद्र सिंह की मौत के बाद से थाना गदरपुर में शोक की लहर व्याप्त है वहीं उनके परिजनों मे मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Khatima news today: खटीमा में सांप के डसने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top