Connect with us
IFS officier Ranjana Kala appointed PCCF of uttarakhand forest department

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड वन विभाग की नई प्रमुख मुख्य वन संरक्षक बनी आईएफएस रंजना काला, आदेश हुआ जारी..

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड वन विभाग की नई प्रमुख मुख्य वन संरक्षक बनी आईएफएस रंजना काला, आदेश हुआ जारी..

1 min read

आईएफएस अधिकारी रंजना काला (RANJANA KALA) संभालेंगी वन विभाग (UTTARAKHAND FOREST) के मुखिया का कार्यभार, रंजना के पति भी संभाल चुके हैं प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ‌) की जिम्मेदारी..

उत्तराखण्ड सरकार ने आईएफएस अधिकारी रंजना काला(RANJANA KALA) को वन विभाग (UTTARAKHAND FOREST) का नया मुखिया (प्रमुख मुख्य वन संरक्षक) नियुक्ति किया है। रंजना वर्तमान प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ‌) जयराज का स्थान लेंगी जो इसी महीने शनिवार 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बता दें कि नवनियुक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक रंजना काला 1985 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं, जिन्हें शासन ने उनके सेवाकाल के अंतिम दिनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। रंजना का इस पद पर कार्यकाल मात्र दो महीनों का होगा क्योंकि 31 दिसंबर को वह भी सेवानिवृत्त होने वाली है। सबसे खास बात तो यह है कि वर्तमान में पीसीसीएफ (वन्य जीव) का जिम्मा संभाल रही रंजना वन विभाग के मुखिया का पदभार संभालने वाली दूसरी महिला है। उनके पति आरके महाजन भी इस पद पर अपनी तैनाती दे चुके हैं। राज्य में पति-पत्नी के वन विभाग के मुखिया बनने का जहां यह पहला मामला है वहीं पूरे देश में यह दूसरा ऐसा मामला है जब पति-पत्नी दोनों ने वन विभाग के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक की कुर्सी संभाली हो, इससे पहले केवल हिमाचल प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पिता लगाते है सब्जी की ठेली, बेटे निशांत का आईआईटी रुड़की में चयन

प्रमुख मुख्य वन संरक्षक का पदभार संभालने वाली दूसरी महिला अधिकारी होंगी रंजना काला:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के प्रमुख सचिव (वन) आनंद वर्द्धन ने बीते गुरुवार को एक आदेश जारी कर आईएफएस अधिकारी रंजना काला को वन‌ विभाग का नया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) नियुक्ति किया है। नवनियुक्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक आगामी एक नवंबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। बताया गया है कि वर्तमान पीसीसीएफ जयराज की सेवानिवृत्ति को देखते हुए बीते छः अक्टूबर को उत्तराखंड शासन ने डीपीएस बैठक की थी। जिसमें आईएफएस अधिकारी रंजना काला को नया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक बनाने को लेकर आम सहमति बनी थी। हालांकि बैठक के बाद रंजना के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया था। बीते गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और वन मंत्री हरक सिंह रावत की मुलाकात के बाद रंजना को नया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक बनाने का औपचारिक आदेश प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया। बताते चलें कि आईएफएस अधिकारी रंजना काला प्रदेश की दूसरी महिला प्रमुख मुख्य वन संरक्षक हैं। उनसे पहले वीना शेखरी प्रदेश की पहली महिला पीसीसीएफ बनी थीं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: द्यांगण गांव की प्रियंका ने नीट उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top