Connect with us
kainchi dham accident scorpio fell rahul patel Pilibhit lost his mother wife nainital 3 died uttarakhand news live today
Image : social media ( kainchi dham accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kainchi dham accident: कैंची धाम स्कार्पियो हादसा उजड़ा राहुल का परिवार मां पत्नी साली की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Kainchi dham accident: कैंची धाम स्कार्पियो हादसा उजड़ा राहुल का परिवार मां पत्नी साली की गई जिंदगी

1 min read

kainchi dham accident  : कार हादसे में गई सास बहू समेत तीन की जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम…

kainchi dham accident scorpio fell rahul patel Pilibhit lost his mother wife nainital 3 died uttarakhand news live today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बीते गुरुवार को पर्यटकों की एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें तीन महिलाओं की जिंदगी चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं उन्हे कैंची धाम का सफर हमेशा के लिए गहरे जख्म दे गया।

यह भी पढ़े :Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा टैक्सी की चपेट में आने से गई बच्ची की जिंदगी

आपको जानकारी देते चलें उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर मुड़िया चावड़ गांव के निवासी 35 वर्षीय राहुल पटेल अपने परिवार के साथ नैनीताल जिले के कैंची धाम के दर्शन के लिए हंसी खुशी जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार बीते गुरुवार की सुबह हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे पर भवाली के डाकारोली के पास पहुँची तो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर सीधा शिप्रा नदी में जा गिरी । यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें राहुल की माँ 56 वर्षीय गंगा देवी, राहुल की पत्नी 26 वर्षीय बृजेश कुमारी समेत राहुल की साली 24 वर्षीय नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत की जिंदगी चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक वाहन को पास देते समय कार के पिछले पहिए के नीचे पत्थर आने से हुआ था।

हादसे मे राहुल की माँ , पत्नी और साली की मौत ( nainital accident news today)

इस हादसे ने राहुल के परिवार से उनकी मां और पत्नी समेत साली को छीनकर हमेशा के लिए गहरे जख्म दे दिए। यदि समय रहते स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों ने सक्रियता नहीं दिखाई होती तो हादसे में और लोगों की जिंदगी भी जा सकती थी। हादसे का शिकार हुई बृजेश कुमारी के पति राहुल पटेल किराने की दुकान चलाते हैं जिन्होंने कुछ महीने पहले स्कॉर्पियो खरीदी थी और तब से वह परिवार के साथ कैंची धाम जाने की योजना बना रहे थे। जैसे ही उनकी योजना बनी तो दो दिन पहले गुजरात से आए राहुल के जीजा करन और उनकी दीदी ज्योति भी यात्रा के लिए निकल पड़े। कैंची धाम के दर्शन की मन्नत लिए वो सफर पर निकल तो पड़े थे लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि उनके साथ बीच रास्ते में ही ऐसी अनहोनी हो जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top