Connect with us
Pauri Garhwal accident News Today
Image : social media ( Pauri Garhwal News Today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा टैक्सी की चपेट में आने से गई बच्ची की जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में बड़ा सड़क हादसा टैक्सी की चपेट में आने से गई बच्ची की जिंदगी

1 min read

Pauri Garhwal News Today: मां के साथ टीका लगाने अस्पताल जा रही 5 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम..

Pauri Garhwal accident News Today: उत्तराखंड के पौडी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर अस्पताल जा रही बच्ची की टैक्सी की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े :Goa incident uttarakhand: गोवा हादसे में उत्तराखण्ड के 5 युवकों की मौत चम्पावत के मनीष भी शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के पाबौ पैठाणी के ग्राम बड़ेथ की निवासी सरिता देवी बीते बुधवार की सुबह 11:00 बजे अपनी 5 साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने टैक्सी से जा रही थी। इस दौरान जैसे ही दोनों मां बेटी गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरी तो सरिता वाहन चालक को किराया देने लगी। जिसके चलते सरिता का ध्यान अपनी बेटी काव्या की ओर नहीं गया, इतने में ही काव्य टैक्सी के पीछे हिस्से की तरफ चली गई। जिसके बाद टैक्सी जैसे ही पीछे हुई तो वह पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

काव्या ने तोड़ा दम परिजनों को लगा सदमा ( pauri Garhwal news)

काव्या को गंभीर हालत में पड़ा देख उसकी मां सरिता की चीख पुकार मच गई। आनन -फानन मे काव्या के परिजन उसे तुरंत सीएचसी पाबौ ले गए जहां पर उपचार के दौरान काव्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने मृतका बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top