Connect with us
Kathak dancer Tanuja Bora of haldwani nainital selected in b grade artist panel of Doordarshan uttarakhand latest news live
Image : social media ( Tanuja Bora Kathak dancer)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: नैनीताल की तनुजा बोरा राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के आर्टिस्ट पैनल में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

बधाई: नैनीताल की तनुजा बोरा राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के आर्टिस्ट पैनल में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Tanuja Bora Kathak dancer  : कथक नर्तकी तनुजा बोरा का दूरदर्शन बी ग्रेड आर्टिस्ट पैनल में चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान..

Kathak dancer Tanuja Bora of haldwani nainital selected in b grade artist panel of Doordarshan uttarakhand latest news live  : उत्तराखंड की प्रतिभावान बेटियां आज संगीत ,नृत्य, खेलकूद जैसे विशेष क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है, जिनकी काबिलियत पर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित महसूस हो रहा है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं, जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको हल्द्वानी की कथक नर्तकी तनुजा बोरा से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने नृत्य के प्रति गहरे समर्पण के बलबूते पर दूरदर्शन बी ग्रेड आर्टिस्ट पैनल में चयनित होकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand tilu Rauteli Anganwadi Award 2025: 46 महिलाओं को तीलू रौतेली आंगनबाड़ी पुरस्कार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी की युवा कथक नर्तकी तनुजा बोरा का चयन दूरदर्शन बी ग्रेड आर्टिस्ट पैनल में हुआ है। दरअसल तनुजा ने अपने नृत्य सफर की शुरुआत स्वर संगम संगीत संस्थान हल्द्वानी से की जहां पर उन्हें डॉक्टर मुकेश पंत और सुश्री रेनू तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद उन्होंने भारतखंडे संगीत विश्वविद्यालय लखनऊ से परफॉर्मिंग आर्टिस्ट कथक में एम. पी. ए की उपाधि डिस्टंक्शन के साथ प्राप्त की। तनुजा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत और कांस्य पदक के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

तनुजा ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तीर्ण

एम. पी .ए के बाद तनुजा ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्तमान में वह महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से परफॉर्मिंग आर्ट्स में पीएचडी कर रही है। इसके अलावा वह दिल्ली स्थित गौरी दिवाकर संस्कृत फाऊंडेशन मे प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर के निर्देशन में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। तनुजा देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है जिनमे उन्होंने भारत मंडपम (WTSA-24, नई दिल्ली) कबीर उत्सव (श्रीराम सेंटर, मंडी हाउस), ग्रामीण भारत महोत्सव (NABARD) तथा 38वें राष्ट्रीय खेल, देहरादून जैसे मंचों पर प्रस्तुतियां दी हैं, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपनी प्रस्तुति दी है। तनुजा बोरा का कहना है कि कला उनकी साधना है जिसकी बदौलत उन्हें दूरदर्शन बी ग्रेड आर्टिस्ट पैनल में जगह मिली है। तनुजा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनों को दिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top