Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Kewal joshi gold medal almora uttarakhand

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

बधाई: अल्मोड़ा के केवल जोशी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा होंगे गोल्ड मेडल से सम्मानित

Kewal joshi gold medal: 5 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी केवल जोशी को सम्मानित

Kewal joshi Gold Medal:देवभूमि उत्तराखंड के हुनरमंद युवा हमेशा ही प्रदेश को गौरवान्वित करते आए हैं। इसी बीच उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी केवल जोशी ने एक बार फिर प्रदेश को यह अवसर दिया है। जी हां आगामी 5 दिसंबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा केवल जोशी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल केवल जोशी को आचार्य साहित्य विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है। आपको बता दें कि केवल जोशी वर्ष 2017 में भी उत्तर मध्यमा की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं जिसके लिए तत्कालीन गवर्नर के के पाल ने उन्हें सम्मानित किया था, अब लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से आचार्य साहित्य में प्रवेश लेने के बाद यहां भी इन्होंने परचम लहराया और प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Kewal joshi Almora: केवल जोशी पुत्र दीप चन्द्र जोशी ग्राम बकस्वाड तहसील जैंती जिला अल्मोड़ा निवासी हैं। उनके पिताजी दीप चन्द्र जोशी पौरोहित्य का कार्य करते है माताजी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। इनके दादाजी स्वर्गीय उर्वा दत्त जोशी भी क्षेत्र में प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं पुरोहित का कार्य करते थे। केवल जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय पीपली से ग्रहण की तथा उसके बाद 6,7 वी राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा से अपने नानाजी घनानंद जोशी के वहां रहकर की। तत्पश्चात इन्होंने श्री वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश लिया और इन्होंने आचार्य श्री कीर्ति बल्लभ जोशी गुरुजी की देख रेख में शिक्षा दीक्षा ग्रहण की । पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की शिक्षा इसी महाविद्यालय से की , जिसमे केवल ने उत्तर मध्यमा 2017 की परीक्षा में संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस हेतु तत्कालीन राज्यपाल महोदय श्री के के पॉल द्वारा इन्हे राज्यपाल पुरुष्कार से सम्मानित किया गया । इसके बाद इन्होंने श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली से शास्त्री में प्रवेश लिया। तत्पश्चात आचार्य (साहित्य) भी इसी संस्थान से किया ।
यह भी पढ़िए: पौड़ी : रा.ई.का. किनसुर के प्रवक्ता महेंद्र सिंह राणा देवभूमि उत्कृष्टता शिक्षा पुरस्कार के लिए चयनित

जिसमे इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस हेतु विश्वविद्यालय के 05/12/2023 को होने वाले दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से पुरुस्कृत किया जाना है। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू महोदया होंगी एवं विशिष्टातिथि शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री,भारत सरकार श्रीमान धर्मेंद्र प्रधान जी होंगे।
इस उपलब्धि हेतु केवल को भूपेश जोशी, दयानंद जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र जोशी, आनंद बल्लभ जोशी,यतेन्द्र जोशी, धीरज जोशी, भास्कर जोशी, घनानंद जोशी (नानाजी), शंभू दत्त जोशी, हेम चन्द्र मेलकानी,शंकर दत्त जोशी कुमाऊनी कवि, संजय कुमार जोशी, पूरन चंद्र जोशी व अन्य सगे संबंधियों ने अग्रिम बधाईयां व्यक्त की है।

लेख शेयर करे

More in अल्मोड़ा

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top