ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
बधाई: कृष्ण चंद्र बने अल्मोड़ा जिले के 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर हासिल किए 95% अंक..
1 min read
Krishna Chandra Almora Topper: कृष्ण चंद्र ने उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 95% अंक, जिले में पाया प्रथम स्थान…
Krishna Chandra Almora Topper 12th board exam: उत्तराखंड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के कई सारे होनहार बेटों और बेटियों ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर बाजी मारी है जो अन्य बच्चों के लिए वाकई में प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इसी बीच अल्मोड़ा जिले के कृष्ण चंद्र ने उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 95% अंक हासिल कर अल्मोड़ा जिले में टॉप किया है जो पूरे क्षेत्र के लिए बेहद गर्व की बात है।
यह भी पढ़े :UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की तृतीय टॉपर रही दीपा जोशी, पिता चलाते हैं टैक्सी…
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में कृष्ण चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया वो अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के रहने वाले है और उन्होंने इस वर्ष अल्मोड़ा जिले के चनोली स्याल्दे कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज से उत्तराखंड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं दी थी जिसमें उन्होंने 95% अंक हासिल कर अल्मोड़ा जिले में तो टॉप किया ही है लेकिन इसके साथ ही प्रदेश भर में 11वां स्थान भी हासिल किया है। कृष्ण ने बताया कि उनकी माता कविता देवी राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमिलखेत जड़पानी में भोजन माता के पद पर कार्यरत हैं जबकि कृष्ण के पिता दर्शन कुमार दिल्ली गुरुग्राम गेस्ट हाउस में खाना बनाने का कार्य करते हैं। कृष्ण की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वही उनके परिजनों में खुशी का माहौल बरकरार है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
