Connect with us
krishna died in bike accident tapowan ravigram joshimath jyotirmath chamoli News today
Image : social media ( jyotirmath bike accident chamoli)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli jyotirmath accident: ज्योर्तिमठ बाइक हादसे में युवक की चली गई जिंदगी, दोस्त गंभीर घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli jyotirmath accident: ज्योर्तिमठ बाइक हादसे में युवक की चली गई जिंदगी, दोस्त गंभीर घायल

1 min read

jyotirmath bike accident chamoli: ज्योर्तिमठ में बाइकों की भिड़ंत में बुझ गया एक घर का चिराग, परिजनो मे मचा कोहराम..

krishna died in bike accident tapowan ravigram joshimath jyotirmath chamoli News today: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जिंदगी चली गई जबकि अन्य दो युवक घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदमे मे है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चले प्रदेश में लगातार सड़क हादसों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े :Reels accident news devariya: देवरिया रील के चक्कर में भगाई बाइक 2 किशोरों सहित 3 की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के ज्योर्तिमठ के सलूड के निवासी 23 वर्षीय कृष्णा पुत्र वीरेंद्र अपने दोस्त त्रिलोक के साथ तपोवन से जोशीमठ की ओर बीते गुरुवार की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर निकले थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक रविग्राम के निकट सेना पिक्चर हॉल के पास पहुँची तो जोशीमठ से रवि ग्राम की ओर जा रहे अन्य बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। जिसके कारण तीनो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

अन्य बाइक सवार युवक की हालत गम्भीर 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने कृष्णा त्रिलोक और नवीन को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कृष्णा की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य बाइक सवार युवक नवीन के जबड़े पांव और सिर पर गंभीर चोटे आई हैं जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि त्रिलोक को सामान्य चोटे आई थी जिनका उपचार कर लिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top