Connect with us
Maithili thakur Kumaon dwar mahotsav haldwani
Image: maithili thakur Kumaon dwar mahotsav haldwani

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: कुमाऊं द्वार महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत….

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: कुमाऊं द्वार महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर करेंगी शिरकत….

1 min read

Maithili Thakur Kumaon Dwar Mahotsav Haldwani : अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है कुमाऊं द्वार महोत्सव, विश्व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर बिखेरेंगी अपने सुरों का जादू….

Maithili Thakur Kumaon Dwar Mahotsav : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव 2024 का 15 अक्टूबर से रंगारंग आगाज होने जा रहा है जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ ही विश्व की जानी-मानी प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर भी अपने सुरों का जादू बिखेरते हुए नजर आने वाली है। मैथिली ठाकुर के कुमाऊं महोत्सव में शिरकत करने की खबर सुनते ही दर्शकों व उनके चाहने वाले सभी श्रोताओं में काफी उत्साह बना हुआ है। कुमाऊं महोत्सव में न केवल सांस्कृतिक विविधता प्रदर्शित होने वाली है बल्कि यह स्थानीय कलाकारों के लिए भी सुनहरा मौका होने वाला है। बताते चलें कि कुमाऊं द्वार महोत्सव के संयोजक लोकगायक गोविंद दिगारी और उनके धर्मपत्नी खुशी जोशी दिगारी हैं।

यह भी पढ़िए: युवा गायक राकेश खनवाल का बेहद खूबसूरत गीत अंग्रेजी मैडम हुआ रिलीज….

Kumaon Dwar Mahotsav  Haldwani: : बता दें आगामी 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर को नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड मे कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है जिनमें अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिसमें छोलिया नृत्य, झोड़ा, चांचरी, न्योली और लोकगीत प्रतियोगिताएं शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। दरअसल इस महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे। बताते चलें इस महोत्सव में नेपाल के प्रसिद्ध गायक चकर बम के अलावा उत्तराखंड के कई लोक कलाकार जैसे मनोज आर्या, इंदर आर्य, श्वेता मेहरा, कैलाश कुमार, राकेश खनवाल, नीरज चुफाल, रोहित चौहान, जितेंद्र तुमकियाल, मेघा चंद्र, सूरज प्रकाश और डांसर राकेश पनेरु भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर उत्तराखंडी उत्पाद व्यंजनों के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए 20 शिविर लगाए जाएंगे इस मौके पर बॉलीवुड के अभिनेता संजय मिश्रा भी उपस्थित रहने वाले हैं जो इस महोत्सव में चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top