UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: अप्रैल में होगा घरेलू आय सर्वेक्षण, सामने आएगी परिवार की वास्तविक आय
1 min read
Uttarakhand news live: अप्रैल में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण होगा शुरू, देहरादून में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Uttarakhand news live: national Household income survey will be conducted in April, actual family income will be revealed latest update: देशभर में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं जिसकी शुरुआत उत्तराखंड से होने जा रही है। दरअसल अप्रैल 2026 में सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय क्षेत्र संकर्य प्रभाग अपने राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण एवं निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यम के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school cylinder: सरकारी स्कूल लकड़ियों में पक रहा भोजन, सिलेंडर के लिए भटके शिक्षक
बता दें उत्तराखंड में अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय के आंकड़े एकत्रित किए जाने हैं जिसके लिए भारतीय वन सर्वेक्षण के सभागार में 16 से 18 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण का शुभारंभ उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख केदार नाथ वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की कार्य प्रणाली डेटा संग्रह सत्यापन और रिपोर्टिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण देश में पहली बार व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य परिवारों की आय से संबंधित सटीक और अद्यतन आंकड़े जुटाना है। यह सर्वेक्षण अप्रैल 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक संचालित होगा।
विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अहम भूमिका
बताते चलें चयनित परिवारों के घर-घर जाकर वेतन, कृषि, व्यवसाय, मजदूरी और अन्य स्रोतों से होने वाली आय का डाटा एकत्र किया जाएगा, जिससे देश की वास्तविक आय स्थिति का सटीक आकलन संभव हो सके। यह सर्वेक्षण ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।
