Connect with us
Uttarakhand Accident News:In kirtinagar Tehri Garhwal Bus Hits Tata Sumo, Driver Injured
Image : social media ( Tehri Garhwal Accident News)

Home / Tehri Garhwal / Uttarakhand: टिहरी गढ़वाल कीर्तिनगर के पास बस और टाटा सुमो की टक्कर, चालक घायल

Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Uttarakhand: टिहरी गढ़वाल कीर्तिनगर के पास बस और टाटा सुमो की टक्कर, चालक घायल

1 min read

Tehri Garhwal Accident News: कीर्तिनगर के पास बस और टाटा सुमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल; बस में सवार 32 यात्री सुरक्षित

Uttarakhand Accident News:In kirtinagar Tehri Garhwal Bus Hits Tata Sumo, Driver Injured : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कैलाश होटल के पास एक रोडवेज सर्विस बस और टाटा सुमो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टाटा सुमो चालक घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी अन्य को गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

डायल-112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Tehri Garhwal Accident News)

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1:25 बजे डायल-112 के माध्यम से सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर यातायात को भी सुचारु कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।

टक्कर में सुमो चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस संख्या UK11PA-0933 और टाटा सुमो संख्या UK13TA-0371 की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में टाटा सुमो में केवल चालक सवार था, जिसे चोटें आईं। घायल की पहचान विकास कुमार (28) पुत्र नरेंद्र लाल, निवासी ग्राम सौर तल्ला, पट्टी चलणस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

घायल चालक को तत्काल निजी वाहन की सहायता से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर और सामान्य बताई है। पुलिस ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को भी दे दी है।

हरिद्वार जा रही थी बस, सभी यात्री सुरक्षित

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस नंदानगर-घाट से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब 31 से 32 यात्री सवार थे। बस का संचालन चालक कल्याण बिष्ट (37) निवासी कालीमाटी, जनपद चमोली कर रहे थे, जबकि परिचालक अनूप सिंह रावत (31) निवासी कोठी, कर्णप्रयाग थे।

हादसे के बाद पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों का हालचाल लिया। सभी यात्री सुरक्षित पाए गए। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़े :Jaspal Rana mother: जसपाल राणा के निधन के 16 दिन बाद मां श्यामा राणा का भी निधन…

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू (Tehri Garhwal accident News Today)

हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने और बस में सवार सभी यात्रियों के सुरक्षित रहने से एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top