उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखण्ड: लोगों को लाखों का चूना लगाने वाली लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप
1 min read
Rudrapur News Today : उधम सिंह नगर में लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों में दहशत……
Rudrapur News Today उत्तराखंड मे विवाह के दौरान अक्सर भगोड़ी दुल्हन वर पक्ष को लाखों का चूना लगाकर किसी अन्य के साथ मंडप से फरार हो जाती है जिनके किस्से रोजाना सुनने व देखने को मिलते है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से सामने आया है जहां पर एक लुटेरी दुल्हन ने कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है और साथ ही एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है जिससे सम्पर्क मे आए लोग दहशत मे है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पति ने बुक किया हनीमून पैकेज, पत्नी किसी और के साथ हुई मालदीव रवाना
Udham Singh Nagar News बता दें ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां पर एक लुटेरी दुल्हन खुद के एचआईवी संक्रमित होने की बात छुपाते हुए करीब पांच लोगों की जान को जोखिम में डाल चुकी है जिसके चलते लोगों मे डर का माहौल बना हुआ है। दरअसल उधम सिंह नगर जिले में एक महिला शादी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करती थी जो चोर गिरोह मे शामिल थी लेकिन इस बात से बहुत लोग अंजान थे। यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले शादी करती थी और फिर ससुराल से जेवर सहित कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। इसके चलते पश्चिमी यूपी के एक जिले में हुई वारदात के बाद पुलिस ने महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अभी तक पांच लोगों से शादी कर चुकी है। बिचौलियों की मदद से गिरोह शादी के लिए केवल अच्छे घर को चिन्हित करता था जिसके दौरान लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अजब गजब मामला, दो लाख रुपए लेकर छूमंतर हुई पत्नी, बच्चों को भी ले गई साथ
बता दें कि पश्चिमी यूपी की जेल में बंद लुटेरी दुल्हन ने जेल प्रशासन को खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है इसके बाद संबंधित जिले की एआरटी से उसको दवा दी जा रही है। वहीं लुटेरी दुल्हन से संपर्क में आए कुछ लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार मुहैया करा रहे हैं। नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के डॉक्टर राजेश आर्य ने बताया कि कुछ समय पूर्व भारत सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया गया था साथ ही पूर्व में एचआईवी से ग्रसित मरीजों की सूची जुटा गई थी जो लोग इलाज नहीं ले रहे थे इसी सूची में लुटेरी दुल्हन का नाम भी शामिल था इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यूपी के चिकित्सकों से संपर्क कर मामले की जानकारी देते हुए इलाज देना शुरू किया है। उन्होंने बताया कि जब महिला पॉजिटिव आई थी तो टीम ने महिला से संपर्क किया था इसके पश्चात उक्त महिला फोन बंद कर गायब हो गई थी। जो अब यूपी जेल में सज़ा काट रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आए लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रात को हुई शादी और सुबह दुल्हन सारे जेवर लेकर फरार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
