Connect with us
उत्तराखंड: भाजपा ने प्रदेश संगठन में भी किया भारी फेरबदल, मदन कोशिक होंगे प्रदेश अध्यक्ष

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: भाजपा ने प्रदेश संगठन में भी किया भारी फेरबदल, मदन कोशिक होंगे प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: भाजपा ने प्रदेश संगठन में भी किया भारी फेरबदल, मदन कोशिक होंगे प्रदेश अध्यक्ष

1 min read

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पद के बाद अब भाजपा(BJP) ने प्रदेश संगठन में भी किया भारी फेरबदल, मदन कोशिक होंगे प्रदेश अध्यक्ष..

राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उत्तराखण्ड में भाजपा के संगठन में भारी फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया है। अब तक उत्तराखण्ड सरकार में नंबर दो की भूमिका अदा कर रहे मदन कोशिक को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इतना ही इस संदर्भ में भाजपा के हाईकमान की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मदन कोशिक हरिद्वार से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें- तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, कहा “कभी सोचा भी नहीं था कि में यहाँ पहुँचूँगा”

अभी तक भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत संभाल रहे थे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक उत्तराखण्ड में भाजपा के न‌ए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। बता दें कि बीते दो दिनों से दिल्ली में हाईकमान के लगातार संपर्क में थे।‌ माना जा रहा था कि वह हाईकमान के साथ उत्तराखण्ड में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं में भी शामिल थे।‌ बताते चलें कि अभी तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत संभाल रहे थे। कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने के बाद अब बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- शानदार राजनीतिक सफर के दौरान अब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top